
पनियरा।नगर पंचायत पनियरा के नव निर्वाचित चेयरमैन व सभासदों का शपथ ग्रहण बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ।शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा पनियरा के भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि गोरखपुर के नव निर्वाचित महापौर डाक्टर मंगलेश श्रीवास्तव रहे।नगर पंचायत पनियरा के चेयरमैन उमेश चन्द्र जायसवाल को अपर उपजिलाधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने शपथ दिलाई तथा सभी सभासदों को नगर पंचायत चेयरमैन उमेश चन्द्र जायसवाल ने शपथ दिलाई।नगर पंचायत पनियरा के नव निर्वाचित सभासदों में वार्ड नं 1-अम्बेडकरनगर के सभासद शर्मिला देवी,वार्ड नं 2- गौतम बुद्ध नगर के सभासद सुनील कन्नौजिया,वार्ड नं 3- सिद्धार्थ नगर श्रीमती राधिका देवी,वार्ड नं 4-सरदार पटेल नगर श्रीमती अर्चना देवी,वार्ड नं 5- कबीर नगर रामनरेश निराला,वार्ड नं 6- देव नगर रमजान अंसारी,वार्ड नं 7-रामजानकी नगर राघवेन्द्र प्रताप सिंह,वार्ड नं 8-कृण्णा नगर अनीता देवी,वार्ड नं 9- शहीद भगत सिंह नगर राजेश गुप्ता, वार्ड नं 10-दीनदयाल नगर सुनीता देवी,वार्ड नं 11-गांधीनगर संजय निषाद,वार्ड नं 12 अब्दुल कलाम नगर आशिया खातून,वार्ड नं 13- रानी लक्ष्मीबाई नगर राजू पाल,वार्ड नं 14- महावीर नगर रामानंद के नाम शामिल हैं।
शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को चेयरमैन द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया उसके बाद चेयरमैन द्वारा विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह,अपर उपजिलाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, महापौर डाक्टर मंगलेश श्रीवास्तव,ब्लाक प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ला और सभी सभासदों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि पनियरा की जनता ने जो भाजपा के प्रत्याशी उमेश चन्द्र जायसवाल को भारी मतों से जीत दिलाई है मैं आप लोगों को धन्यवाद देते हैं और वादा करते हैं कि इनके जितने से पनियरा के विकास में कोई कमी नहीं होने देंगे और एक बर्ष के अंदर माननीय मुख्यमंत्री से कहकर पनियरा को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाउंगा जिससे पनियरा में विकास की गंगा बहेगी।शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर गोरखपुर के महापौर डाक्टर मंगलेश श्रीवास्तव,ब्लाक प्रमुख पनियरा व प्रमुख संघ महराजगंज वेद प्रकाश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अरुण शुक्ला,कैम्पियरगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख बंशीधर जायसवाल, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास सहित तमाम लोगों ने नव निर्वाचित चेयरमैन व सभासदों को बधाई दिया।इस मौके पर आओ देवेन्द्र मणि त्रिपाठी,चेयर मैन पत्नी सत्यभामा जायसवाल,पनियरा मण्डल अध्यक्ष रुपेश शर्मा,जिला महामंत्री राजेश यादव उर्फ बबलू,प्रमुख कैम्पियरगंज अश्वनी कुमार जायसवाल, विरेन्द्र सिंह प्रधान,जिला संयोजक संजय,रुपेश कुमार श्रीवास्तव,राणा अमरजीत सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महराजगंज कृण्ण गोपाल जायसवाल, पूर्व प्रधान पनियरा राजेश पाल, राजेश्वर मद्धेशिया,शैफ खां,सरफराज खान, जलालुद्दीन अंसारी,नईम अहमद,केनू जायसवाल,दीपक जायसवाल सहित तमाम लोगों मौजूद रहे।