युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ की पुण्य तिथि मनाई गई ।

परसामालिक ।युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 55 वीं तथा राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 10 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिन गुरुवार को नौतनवा तहसील अंतर्गत सीहाभार मंदिर पर हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सामाजिक समरसता भोज का भी आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान जिगिनिहवां रामबचन साहनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वप्रथम दोनों महान संतों के चित्र पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। सामाजिक समरसता भोज कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ महाराज एवं ब्रह्मलीन मंहत अवेद्यनाथ जी महाराज ने अपने जीवन काल में कई महत्वपूर्ण कार्य किया जो देश और समाज के लिए प्रेरणादायक है उनके ही शिष्य गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर महन्त योगी आदित्यनाथ जी महाराज आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश की जनता की सुख और समृद्धि के लिए निरन्तर कार्य कर रहे हैं। पूर्व जिला प्रभारी शेष विजय सिंह ने कहा कि दोनों महान संतों ने देश के लिए एकता और अखंडता का संदेश दिया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति समाज, राष्ट्र व धर्म की समस्याओं से पलायन की आज्ञा नहीं देती है। समाज, राष्ट्र व धर्म की समस्या को हमें अपनी खुद की समस्या मानना होगा। हमें खुद को हर चुनौती से निरंतर जूझने के लिए तैयार रखना होगा क्योंकि समस्याओं से पलायन करने वाले, उनसे मुंह मोड़ने वाले जनविश्वास खो देते हैं।कार्यक्रम की संचालन रूपनारायण मिश्र ने किया। इस दौरान विनोद गुप्ता, राधेश्याम गुप्त, संतोष मोदनवाल, राधेश्याम यादव, बैजनाथ गोड, अर्जुन वरुण, ओमप्रकाश वरुण, सीहाभार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र चौहान, भूलन चौहान, रविंद्र चौधरी, जितेंद्र, दिनेश साहनी , सुनील चौहान, भग्गन चौहान, अनीश राय, मोलहू साहनी आदि मौजूद रहे।