कुशीनगरराजनीति

कुशीनगर के अध्यक्ष व सभासदों को दिलाई गई पद व गोपनीयता की शपथ।

भाजपा अपने वादे पर खरा उतर रही है: विजय दुबे

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट

कुशीनगर।नगर के श्रीराम जानकी मठ परिसर में आयोजित शपथग्रहण समारोह में नगरपालिका परिषद कुशीनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष किरन जायसवाल और 27 सभासद गण को उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर मंडल सहजानंद राय ने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव में बड़ी जीत प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी की नीतियों की जीत है। भाजपा की नीतियों की जीत है। जनता ने सबका साथ सबका विश्वास और देश प्रदेश में विकास की इबारत लिखने वाली सरकार के प्रतिनिधि को अपना अध्यक्ष चुना है। नगरपालिका कुशीनगर के विकास को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। नगर में विकास की गंगा बहेगी। सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा अपने वादे पर खरा उतर रही है। पूर्व सांसद राजेश कुमार पाण्डेय ने सरकार के संकल्प पर चर्चा की। इसी क्रम जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही, मार्कण्डेय शाही, अवधेश प्रताप सिंह, हाटा विधायक मोहन वर्मा, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, तमकुहीराज विधायक डॉ असीम, पड़रौना विधायक मनीष जायसवाल, विनय राय आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता करते हुए विधायक पीएन पाठक ने कहा कि कुशीनगर का सर्वोत्तम विकास कराया जाएगा। भारी मतों से जीतीं नवागत अध्यक्ष किरन जायसवाल ने कहा कि नगरवासियों को बुनियादी सुविधाओं का भरपूर लाभ दिलाया जाएगा। सड़क, बिजली, पानी, आवास, पेंशन, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सेवाएं प्रमुखता से आगे बढ़ेंगी और नगर को आदर्श नगरपालिका का दर्जा बरकरार रखा जाएगा। आभार नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने व्यक्त करते हुए कहा कि अपने वादे पर हम खरा उतरने का प्रयास करेंगे। आप सबका सहयोग जरूरी है। अतिथियों को श्री जायसवाल व ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, पार्टी पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण, बुके देकर स्वागत व सम्मानित किया गया। संचालन सुमित कुमार त्रिपाठी ने किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष गण अनिल प्रताप राव, रामायण कुशावाहा, विनोद गुप्ता, दिनेश जायसवाल, अमित पाण्डेय, ओमप्रकाश वर्मा, टीएन राव, राधेश्याम गोंड़, उमेश सिंह, बलराम यादव, राकेश गिरी, संजय जायसवाल सहित पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

*27 सभासदों ने किया शपथ व पदभार ग्रहण*

स्वतंत्र कुमार, गुड्डू कुशवाहा, सूर्यनाथ यादव, शैल देवी, विनय गौतम, प्रकाश चन्द भारतीय, शीश मती देवी, अमरावती देवी, सबीना खातून, शुभावती देवी,यशोदा देवी, मधुबाला त्रिपाठी, शबनम खातून, शमसाद अंसारी, मीरा देवी, दुर्गेश विश्वकर्मा, विनय प्रताप राव, अमरनाथ जायसवाल, गिरिजेश सिंह, प्रभुनाथ सिंह, केशव सिंह, विजेंदर प्रताप सिंह, कमलावती देवी, राजेश मद्धेशिया, तजबुन नेशा, मनीष मिश्रा, राजेश जायसवाल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}