उत्तर प्रदेश

मोबाइल क्रय के माध्यम से किसानों के घर जाकर गेहूँ खरीदेगी सरकार।

महराजगंज। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्य से सूचित किया है। कि सरकार द्वारा इस वर्ष किसानों को उनके गेहूँ विक्रय हेतु रू0 2125/- प्रति कुन्तल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। अधिक से अधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने हेतु खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा मोबाईल क्रय केन्द्रों के माध्यम से किसानों के घर जाकर गेहूँ खरीद की जायेगी। इच्छुक किसान नीचे दिये गये नम्बरों पर सम्पर्क कर अपनी सुविधानुसार अपने घर से ही गेहूं विक्रय कर सकते है।गेहूँ विक्रय में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु मोबाइल नम्बर कार्यालय जिला खाद्य विपणन अधिकारी, महराजगंज कन्ट्रोल रूम 7839565010 जिला प्रबन्धक, पी०सी०एफ० महराजगंज:- 9452067202 जिला प्रबन्धक, पी०सी०यू० महराजगंज:- 9305827456 जिला प्रबन्धक, यू०पी०एस०एस० महराजगंज:- 9936477446 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}