
महराजगंज।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय महराजगंज में सोशल मीडिया का बैठक सोशल मीडिया जिला संयोजक महेश चौरसिया के नेतृत्व में सकुशल संपन्न हुआ ।बैठक में सभी सोशल मीडिया कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए महेश चौरसिया ने कहा कि 28 तारीख को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम है। जो सभी कार्यकर्ता मन की बात कार्यक्रम में अपने-अपने मंडल या बूथ पर कार्यक्रम में रहेंगे और साथ में नमो एप पर कार्यक्रम का फोटो अपलोड करना है। कैसे अपलोड करना है। जिसको बताते हुए यह भी कहे कि 3 जून को सोशल मीडिया वॉलिंटियर सम्मेलन परतावल में होना है। जिसमें सभी कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा लें हर मंडल से 100 की संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा संयोजक विनोद गुप्ता सदर, बम भोले मौर्या फरेंदा, उत्कर्ष सिंह सिसवा, उमेश प्रजापति पनियारा तथा मंडल संयोजक गण उपस्थित रहे।