नगर पंचायत आनंदनगर में अध्यक्ष पद के ग्यारह उम्मीदवार मैदान में, प्रचार प्रसार जोरों पर।
फरेंदा। नगर पंचायत के चुनाव में अध्यक्ष पद के कुल 11प्रत्याशी अपने भाग्य को आजमा रहे हैं। जिस में अधिकांश अपने चहेते पार्टी से टिकट न पाने से काफी आहत होते हुए भी निर्दल प्रत्याशी के रूप में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।हालांकि यहां अध्यक्ष की सीट महिला है।जिस में अधिकांश महिला प्रत्याशी अपने पतिदेव के ही पहचान एवं कार्य के बदौलत वोट मांग रही हैं।चुनाव का ऊंट किस करवट बैठता है वह भविष्य के गोद में है।
समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष उम्मीदवार अर्चना गुप्ता पत्नी प्रमोद गुप्ता चुनाव मैदान में काफी जोर शोर से हैं। ये पूर्व चेयर मैन विनोद गुप्ता की भयहु हैं। विनोद गुप्ता वर्ष 2012से 2017तक आनंद नगर के चेयर मैन रहे। अपने जेठ की पुरानी सीट हथियाने के लिए पति और जेठ के साथ दिन रात एक की हुई है। ये अपने पांच वर्ष पूर्व किए गए कामों एवं अपनी निरंतर जन सेवा करने का हवाला देकर चुनाव को अपनी ओर खींचने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं।
नगर पंचायत आनंद नगर से भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष उम्मीदवार विजयलक्ष्मी जायसवाल पत्नी राजेश जायसवाल चुनाव मैदान में हैं।विजय लक्ष्मी जायसवाल के पति राजेश जायसवाल निवर्तमान चेयर मैन हैं। जिस से इनका अध्यक्ष पद की प्रबल उम्मीदवार के रूप में माना जाता है। जो अपनी सीट के लिए दिन रात एक करने में जुटे हैं।नगर पंचायत आनंद नगर से कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष उम्मीदवार मंजू मौर्य पत्नी राजेश मौर्य हैं।राजेश मौर्य अपने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत किए थे।ये पी जी कालेज के महामंत्री व अध्यक्ष रह चुके हैं।इस के साथ ही राजनैतिक कैरियर की मजबूती के तौर पर जिला पंचायत सदस्य व मथुरा नगर के पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं।साथ ही विधायक वीरेंद्र चौधरी का भी हाथ उन पर होने से चुनाव जीतने को प्रबल संभावना लिए प्रचार प्रसार में दिन रात एक किए हुए हैं। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष उम्मीदवार जान्त्री देवी चुनाव मैदान में अपने परंपरागत वोटों एवं साथियों सहयोगियों एवं मौके पर पहुंच कर जन सेवा की बदौलत काफी प्रबल उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रही हैं।इनके पुत्र राकेश विश्वकर्मा बहुजन समाज पार्टी के क्षेत्रीय सक्रिय नेता माने जाते है।उनके राजनैतिक कैरियर के बदौलत सामान्य महिला सीट होने के नाते ये चुनाव मैदान में बहुजन समाज पार्टी से अपनी जीत का सेहरा पहनने के लिए जी जान से जुटी हैं। नगर पंचायत आनंद नगर में आम आदमी पार्टी की अध्यक्ष उम्मीदवार सबीहा खातून पत्नी हजरत अली चुनाव मैदान में हैं।हजरत अली मंडी समिति के अध्यक्ष हैं।उनके राजनैतिक करियर के बदौलत महिला सीट होने के नाते चुनाव मैदान में प्रचार प्रसार में काफी सक्रिय हैं।
निर्दल अध्यक्ष उम्मीदवार तनवीर बेगम पत्नी मुहम्मद अय्यूब इस के पूर्व कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके होने के नाते इस बार भी काफी आस के साथ चुनाव मैदान में उतरे।परंतु कांग्रेस से टिकट न मिलने से निर्दल चुनाव मैदान में हैं।अध्यक्ष उम्मीदवार के रूप में जन हित किसान पार्टी से विंद्रेश चौरसिया ने अपनी माता इसरावती देवी को महिला सीट होने के नाते चुनाव में उतार दिए हैं।ये युवा नेता के तौर पर काफी सक्रिय माने जाते हैं।निर्दल अध्यक्ष उम्मीदवार के रूप में राम नारायन चौरसिया ने अपनी पत्नी गीता रानी को चुनाव मैदान में उतार दिए है।राम नारायन चौरसिया सपा के जाने माने क्षेत्रीय नेता माने जाते हैं।परंतु उन्हें पार्टी से टिकट न मिलने से अपनी पत्नी को अध्यक्ष उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हैं।उनकी पत्नी गीता रानी पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रही हैं।ये अपनी जीत के लिए काफी आश्वस्त हैं।देखना है ऊंट किस करवट बैठता है। निर्दल अध्यक्ष उम्मीदवार प्रियम्बदा पत्नी विनीत मणि त्रिपाठी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।विनीत मणि त्रिपाठी कांग्रेस नेता रहे।कांग्रेस से टिकट न मिलने से निर्दल चुनाव महिला सीट होने के नाते अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारे हैं।इस के अलावा निर्दल अध्यक्ष उम्मीदवार रूपम गुप्ता,पत्नी नंद किशोर गुप्ता ,रूबी आदि ने अपने अपने प्रचार तेज कर दिए हैं।वैसे सभी अपने अपने जीत के प्रति आश्वस्त हैं।मतदाता किस को जीत का सेहरा पहनाएंगे ।वह भविष्य के गोद में है।